Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी की मोतीझील में मिला नवजात का शव

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी। मोतिहार शहर के मोतीझील किनारे नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मोतीझील के पास लोगों ने झील किनारे एक नवजात बच्चे का शव देखा, जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को झील से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया।

अभी तक नहीं हो पाई पहचान

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मोतीझील से एक नवजात का शव बरामद किया गया है। बच्चे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात लड़का था या लड़की। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में झील किनारे छोड़ा।

थानाध्यक्ष के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि इस दौरान नवजात के परिजन सामने आते हैं, तो नियमानुसार शव उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

परिजन सामने नहीं आने की स्थिति में पुलिस स्वयं नवजात का अंतिम संस्कार कराएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वे नगर थाना को सूचित करें, ताकि मामले का खुलासा किया जा सके।