Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी के नए DM बने सौरभ सुमन यादव, सोमवार से संभालेंगे पदभार

लोकल डेस्क, वेरॉनिका राय & नीतीश कुमार।

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ सुमन यादव को मोतिहारी का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। वह आगामी सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं, वर्तमान डीएम सौरभ जोरवाल का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें पटना स्थित साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) में प्रधान निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

सौरभ जोरवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

नए डीएम सौरभ सुमन यादव इससे पहले बिहार कृषि विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। मोतिहारी से उनका पुराना और विशेष जुड़ाव रहा है। वे पहले सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और नगर आयुक्त के रूप में भी यहां अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नगर आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शहर में कई विकास कार्यों को गति मिली थी। साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था, जलनिकासी और शहरी सौंदर्यीकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला था। उनकी कार्यशैली तेज, पारदर्शी और परिणामोन्मुख मानी जाती है।

सौरभ सुमन यादव के डीएम बनाए जाने की खबर सामने आते ही जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके पिछले कार्यकाल को याद करते हुए जिले के विकास को लेकर उम्मीदें जताईं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में शहर के बुनियादी ढांचे, ट्रैफिक व्यवस्था, स्वच्छता और प्रशासनिक पारदर्शिता में और सुधार होगा। लोगों को उम्मीद है कि जिले की जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों की उनकी बेहतर समझ विकास कार्यों को नई गति देगी।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए सौरभ सुमन यादव जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे, ऐसी उम्मीद आम लोगों के बीच दिखाई दे रही है।