Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: खिड़की से फायरिंग कर महिला की हत्या, 2 हिरासत में

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र स्थित निमुईया मोड़ के पास एक महिला की खिड़की से गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी (55) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह घर में अकेली सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से फायरिंग कर दी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब उनका बेटा मेला से लौटा। उसने खिड़की में लगी ईंट हटाई तो मां को मृत पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही बेटे ने पिता को सूचित किया, जो दुकान पर थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर सदर डीएसपी दिलीप सिंह पहुंचे और एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे की बात कही गई है।