Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: ढाई कट्ठा जमीन के लिए चचेरे जीजा ने ली जान

मोतिहारी, नीतीश कुमार |

ढाई कट्ठा जमीन के लिए चचेरे जीजा ने ली जान, मोतिहारी में दिल दहला देने वाली वारदात

मोतिहारी में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की उसके जीजा ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की रात की है, जब महिला अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी हुई थी। उसी समय आरोपी कामेश्वर वहां पहुंचा और बातचीत करने लगा। जब घर के अन्य सदस्य अंदर चले गए, तभी उसने हंसुली से महिला का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव की है। मृत महिला की पहचान 65 वर्षीय महंगी देवी के रूप में हुई है, जो संतानविहीन थीं और अपने मायके में रह रही थीं। पति की मृत्यु के बाद उनका भगीना उनकी देखरेख करता था।

बताया गया है कि विवाद घर के पीछे स्थित ढाई कट्ठा जमीन को लेकर था। महंगी देवी ने चार साल पहले वह जमीन आरोपी कामेश्वर राम को बटाई पर दी थी। पिछले चार महीनों से कामेश्वर उस जमीन को अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महंगी देवी ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि जमीन अपने भगीने को देंगी, जो उनकी देखभाल करता है।

भगीने प्रभुनाथ ने बताया कि रात करीब 7 बजे वे सभी बाहर बैठे थे, तभी कामेश्वर आया और बातचीत करने लगा। जब उसने खाने की बात की, तो प्रभुनाथ अंदर चला गया। उसी दौरान आरोपी ने हत्या कर दी। शोर सुनकर उसकी पत्नी और बेटा बाहर आए, लेकिन कामेश्वर वहां से भाग निकला। हालाँकि, उसकी पत्नी और बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। चकिया एसडीपीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों से पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।