Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, EVM प्रशिक्षण

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

सेक्टर अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन और तकनीकी बारीकियों का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

पूर्वी चंपारण: आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में 455 सेक्टर अधिकारियों और 455 पुलिस अधिकारियों के लिए एक गहन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने सभी सेक्टर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। जोरवाल ने जोर देकर कहा कि चुनाव के दौरान सेक्टर अधिकारी जिला प्रशासन की 'आँख और कान' होते हैं और उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सेक्टर अधिकारियों का काम सिर्फ मतदान केंद्रों का दौरा करना नहीं है, बल्कि उन गांवों, टोलों और क्षेत्रों की पहचान करना भी है जहाँ मतदाताओं को मतदान से रोकने, डराने-धमकाने या प्रलोभन देने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने को कहा ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। जोरवाल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी मतदाता को अनुचित दबाव डालकर मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जाता है, तो इसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ईवीएम और वीवीपैट का व्यावहारिक प्रशिक्षण

चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए, सभी सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की तकनीकी जानकारी भी दी गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने इन मशीनों की कार्यप्रणाली, संचालन विधि और संभावित समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने बीयू (बैलट यूनिट), सीयू (कंट्रोल यूनिट) से लेकर पूरी वोटिंग प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास किया, जिससे उन्हें चुनाव के दिन आने वाली किसी भी तकनीकी चुनौती का सामना करने में मदद मिलेगी।

सी-विजिल ऐप का प्रभावी उपयोग

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए, जिलाधिकारी ने चुनाव आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया। इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, धन या बाहुबल के दुरुपयोग, अवैध बैनर-पोस्टर या शराब जैसी प्रलोभन सामग्री के वितरण की तुरंत शिकायत कर सकता है। सेक्टर अधिकारियों को इन शिकायतों का भौतिक सत्यापन करने और समयबद्ध तरीके से रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

निगरानी और समन्वय

जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन अधिकारी सेक्टर अधिकारियों के काम की निगरानी करेंगे, जबकि सभी छह अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सेक्टर पुलिस अधिकारियों के कार्यों का अनुश्रवण करेंगे। प्रशिक्षण सत्र में नगर आयुक्त ने भी सेक्टर अधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।