Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता: ₹25 हजार का इनामी कुख्यात हरियाणा से गिरफ्तार

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पूर्वी चम्पारण । मोतिहारी पुलिस को अंतरप्रांतीय अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोतिहारी पुलिस की विशेष टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए चर्चित ATM कटिंग कांड के मुख्य आरोपी और ₹25,000 के इनामी कुख्यात अपराधी मुजीब उर्फ मुजीब उर्फ मुजीम (पिता- एजाज) को हरियाणा के नूंह मेवात जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा के नूंह मेवात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पुलिस अधीक्षक मोतिहारी से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मुजीब मूल रूप से साकिम- पेनगुआ बुवलेहरी, थाना- पेनगुआ, जिला- नूंह मेवात (हरियाणा) का रहने वाला है। वह मुफस्सिल थाना कांड संख्या-119/24 (ATM कटिंग कांड) में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने ₹25,000 का इनाम घोषित कर रखा था। गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह तुरुप कौलिया थाना कांड संख्या-160/24 (ATM कटिंग कांड) में भी नामजद अभियुक्त है।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  • पु०अ०नि० रोहन कुमार (मुफस्सिल थाना, मोतिहारी)
  • पु०अ०नि० प्रत्युष कुमार विक्की (साइबर थाना, मोतिहारी)
  • पु०अ०नि० मुकेश कुमार (रघुनाथपुर थाना, मोतिहारी)
  • पु०अ०नि० निखिल (थानाध्यक्ष, पिनगवां थाना, नूंह मेवात, हरियाणा)
  • स०अ०नि० हरेन्द्र (पिनगवां थाना, नूंह मेवात, हरियाणा)

गिरफ्तार इनामी अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे ट्रांजिट रिमांड पर मोतिहारी लाया जा रहा है।