Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में NIA ने 3 जगहों पर मारी रेड

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी में रविवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की है। जिले के तीन स्थानों पर एक साथ रेड की गई। जांच टीम चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव पहुंची, जबकि आदापुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग लोकेशन पर कार्रवाई जारी है। मामला साइबर फ्रॉड, नकली नोट और हवाला नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है।

चकिया में NIA की टीम दिवंगत नारायण पाठक के घर पहुंची। नारायण पाठक की बेटी प्रियंका की शादी नेपाल निवासी धीरज तिवारी से हुई थी। प्रियंका की मृत्यु के बाद भी उसके बैंक खाते से करोड़ों का लेन-देन किया गया। इसी मामले में NIA ने धीरज को गिरफ्तार किया है।

जांच टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी शुरू की और परिवार के सदस्यों से एक कमरे में पूछताछ की। परिवार वालों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। रेड में NIA की 10 सदस्यीय टीम शामिल थी। छापेमारी के दौरान चकिया एसएसपी संतोष सिंह, चकिया थानाध्यक्ष, पिपरा थानाध्यक्ष, मेहसी थाना और जय बजरंग थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

नेपाल के युवक से की थी बेटी की शादी

कोयला बेलवा निवासी दिवंगत नारायण पाठक ने 2012 में अपनी बेटी प्रियंका की शादी नेपाल के धीरज तिवारी से कराई थी। वर्ष 2018 में प्रियंका की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी। नियम के अनुसार मृत्यु के बाद बैंक खाता बंद हो जाना चाहिए था, लेकिन उनकी मौत के बाद भी खाते से करोड़ों रुपए का लेन-देन किया गया। जानकारी के अनुसार, प्रियंका का पति धीरज पिछले एक हफ्ते से अपने ससुराल में ही रह रहा था। इसी दौरान NIA की टीम कोयला बेलवा गांव पहुंची और वहीं से उसे हिरासत में लिया।

धीरज तिवारी के पास दो देशों की नागरिकता

प्रियंका का पति धीरज तिवारी नेपाल का रहने वाला है और दुबई में कार्यरत है। उसके पास भारत और नेपाल दोनों की नागरिकता है। NIA की टीम धीरज की तलाश कर रही थी। धीरज पिछले एक सप्ताह से अपने ससुराल में मौजूद था, तभी एनआईए पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आदापुर थाना क्षेत्र में 2 जगह रेड

उधर आदापुर थाना क्षेत्र में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई। आदापुर के अररा गांव में रुदल पासवान के घर रक्सौल डीएसपी और कई थानों की पुलिस के साथ कार्रवाई की गई। NIA की टीम अररा गांव में बद्री साहनी के घर उसके दामाद जितेंद्र साहनी की तलाश में पहुंची थी। हालांकि, टीम की आमद से पहले ही जितेंद्र वहां से फरार हो गया। उसके बाद जांच टीम वापस लौट गई।