Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में VIP नेता की हत्या: 10 राउंड फायरिंग, सिर और सीने में लगीं 5 गोलियां

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वीआईपी पार्टी के नेता कामेश्वर सहनी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे सुबह घर के बाहर हाथ - पैर धो रहे थे, तभी बाइक से आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों ने घर के सामने 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 5 गोलियां कामेश्वर सहनी को लगीं - चार सिर में और एक सीने में। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव की है। कामेश्वर सहनी रक्सौल संगठन में जिला प्रभारी भी थे।

परिजनों का आरोप - चुनावी रंजिश की वजह से हत्या
वीआईपी जिला अध्यक्ष अशोक सहनी ने बताया कि कामेश्वर सहनी पार्टी के सक्रिय और अहम नेता थे। पुलिस जांच कर रही है और हत्या के पीछे क्या कारण है, यह पता लगाया जा रहा है।
मृतक के भांजे दिलीप कुमार ने कहा कि मामा वॉशरूम से निकलकर हैंडपंप पर हाथ धोने आए थे। उसी दौरान दो बाइक पर आए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। उनका कहना है कि सहनी का किसी से कोई विवाद नहीं था और हत्या चुनावी रंजिश में की गई है। मृतक के भाई महेश सहनी ने कहा, “बदमाश दो बाइक से आए थे और गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को कड़ी सजा दे।”

DSP ने लिया मौके का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद भी गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में दो संदिग्धों की पहचान हुई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

पुरानी रंजिश की भी जांच
कामेश्वर सहनी के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है। उन पर कई मामलों में मुकदमे दर्ज थे और कई लोगों से पुरानी रंजिश भी रही है। इसलिए हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी, व्यक्तिगत विवाद या राजनीतिक कारण - सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।