Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका 4 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

पूर्वी चंपारण। मोतिहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार, 19 दिसंबर को केसरिया प्रखंड में तैनात आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका अंबालिका कुमारी को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद आंगनबाड़ी विभाग में हड़कंप मच गया है।

पोषाहार भुगतान के बदले मांगी थी घूस
निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार के अनुसार, केसरिया प्रखंड के मठिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 141 की सेविका रीता कुमारी के पति जनार्धना प्रसाद कुशवाहा ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि केंद्र के पोषाहार मद में लंबित 13,500 रुपये के भुगतान के बदले पर्यवेक्षिका 4 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं।

जांच में आरोप सही, फिर रची गई योजना
शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया और तय योजना के तहत सेविका के पति को रिश्वत की राशि देकर पर्यवेक्षिका के पास भेजा गया।

रिश्वत लेते ही हुई गिरफ्तारी
जैसे ही पर्यवेक्षिका अंबालिका कुमारी ने 4 हजार रुपये स्वीकार किए, पहले से तैनात निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

आरोपी को पटना ले जाया जा रहा
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पर्यवेक्षिका को औपचारिकताओं और मेडिकल जांच के लिए पटना ले जाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद जिले के आंगनबाड़ी कर्मियों में चर्चा और भय का माहौल है।

निगरानी विभाग का कड़ा रुख
निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।