Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में ऑर्केस्ट्रा संचालक की संदिग्ध मौत: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

मोतिहारी में ऑर्केस्ट्रा संचालक की संदिग्ध मौत: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ रह रहा था युवक

मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के भटीनिया गांव में गुरुवार को एक युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरमिया पच्छियारी टोला निवासी मोहन महतो के 23 वर्षीय पुत्र परमजीत कुशवाहा के रूप में हुई है।

परमजीत ऑर्केस्ट्रा चलाता था और भटीनिया गांव में ऑर्केस्ट्रा की लड़कियों के साथ एक किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से दरवाजा तोड़कर अंदर गई। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। परमजीत का शव प्लास्टिक की रस्सी से फंदे में लटका हुआ मिला।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया मोतिहारी;
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पत्नी प्रीति कुमारी, मां और अन्य परिजनों की हालत गम में बेहद खराब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घोड़ासहन थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

हर संभावित पहलू से जांच में जुटी पुलिस;
ग्रामीणों का कहना है कि परमजीत एक खुशमिजाज और सहज स्वभाव का युवक था। उसकी मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।