Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में छतौनी चौक ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार पर डीएम सख्त: कार्रवाई की दी चेतावनी

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी में एनएच-28 पर छतौनी चौक ओवरब्रिज के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने लापरवाही पर नाराजगी जताई और निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने की चेतावनी दी।

अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण

ओवरब्रिज निर्माण के कारण लोगों को जाम, दुर्घटना के खतरे और बारिश में जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए डीएम के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त आशीष कुमार, सदर एसडीओ अरुण कुमार, सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार और एनएच डिवीजन के परियोजना निदेशक ने स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और कई जगहों पर मिली कमियों पर नाराजगी जताई।

काम में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखते हुए काम तेज करने का निर्देश दिया। वहीं, सदर एसडीओ ने भी एनएचएआई को नोटिस जारी कर जल्द सुधार करने को कहा।

पार्किंग पर लगेगी रोक

यातायात सुचारू रखने के लिए डीएम ने छतौनी चौक और आसपास के इलाकों में ऑटो और छोटे वाहनों की सड़क किनारे पार्किंग पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि इससे जाम की समस्या और बढ़ रही है।

सर्विस रोड और गड्ढे जल्द होंगे ठीक

डीएम ने एनएच डिवीजन के परियोजना निदेशक को निर्माण स्थल के पास सर्विस रोड को जल्द चालू करने का निर्देश दिया, ताकि वाहनों की आवाजाही आसान हो सके। इसके अलावा सड़कों के गड्ढे भरने और जलजमाव की समस्या दूर करने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इससे बारिश के दौरान हादसों की आशंका कम होगी।