Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में जनता दरबार की शुरुआत: SP स्वर्ण प्रभात

लोकल डेस्क, वेरॉनिका राय |

मोतिहारी: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार आयोजित करने की पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में मोतिहारी में इसकी औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।

नगर थाना में आयोजित पहले जनता दरबार में करीब 30 से 40 फरियादी पहुंचे। लोगों ने जमीन विवाद, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपसी विवाद से जुड़े मामलों को एसपी के समक्ष रखा। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार के दौरान कई मामलों का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों में त्वरित जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं को समय पर सुनना और न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार की इस पहल से लोगों को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

सभी थानों में नियमित रूप से होगा जनता दरबार

जनता दरबार के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह पहल पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत की जा रही है। निर्देशानुसार, प्रत्येक सप्ताह दो दिन वरीय पुलिस अधिकारी थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित करेंगे और लोगों की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि मोतिहारी में इसकी शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में जिले के सभी थानों में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे।

अगला जनता दरबार मुफ्फसिल थाना में

एसपी ने जानकारी दी कि नगर थाना में आयोजित पहले जनता दरबार में लोगों की अच्छी भागीदारी रही और करीब 30 से 40 मामलों की सुनवाई की गई। अगला जनता दरबार सोमवार को शाम पांच बजे मुफ्फसिल थाना परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इस जनता दरबार में थाना के सभी पदाधिकारी, डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।