Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में प्रशांत किशोर की बैठक में हंगामा, जमीनी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी: 10 फरवरी। मोतिहारी में चुनावी पराजय के बाद प्रशांत किशोर की पहली बैठक तनावपूर्ण माहौल में हुई। शहर के एक निजी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई इस बैठक में नाराज़ कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाज़ी की।

बैठक के दौरान कुछ पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला, जिससे उनमें रोष फैल गया। नाराज़ कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए।

“दलालों और चापलूसों से घिरे हैं प्रशांत किशोर”
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रशांत किशोर के आसपास दलालों और चापलूस लोगों का घेरा है, जिसके कारण जमीनी कार्यकर्ताओं की वास्तविक बातें उन तक नहीं पहुँच पा रही हैं। उनका कहना था कि यही हालिया चुनाव में हार की बड़ी वजह बनी।

आरोप यह भी लगाए गए कि लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे लोगों को अनदेखा किया जा रहा है, जबकि बाहरी और प्रभावशाली व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच शोर बढ़ा और कुछ समय के लिए बैठक बाधित हो गई।

प्रशांत किशोर ने संभाली स्थिति
हालात बिगड़ते देख प्रशांत किशोर ने स्वयं हस्तक्षेप किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि संगठन में हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

इसके बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुँचे और नाराज़ कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मान-मनौव्वल के बाद कार्यकर्ता शांत हुए, जिसके बाद बैठक फिर से शुरू हो सकी।

संगठन के भीतर असंतोष सामने आया
इस घटनाक्रम ने चुनावी हार के बाद संगठन के भीतर पनप रहे असंतोष को उजागर किया है। अब यह देखना होगा कि प्रशांत किशोर इन आरोपों और नाराज़गी को किस तरह सुलझाकर संगठन को दोबारा मज़बूत करने की दिशा में कदम उठाते हैं।