Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी में सनसनीखेज वारदात: घर के बाहर मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |

चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी; प्रेम-प्रसंग का एंगल भी सामने आया।

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर वार्ड नंबर 44 में  शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर के ठीक बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान संतू कुमार उम्र 18 वर्ष,पिता मनोज पासवान, निवासी बड़ा बरियारपुर के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।
 

पुलिस ने चार संदिग्धों को लिया हिरासत में, जांच जारी
सूचना मिलते ही छतौनी थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच रही है।
 

प्रेम-प्रसंग का खूनी खेल? मां ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक संतू कुमार की मां का नीतेश पासवान (पिता रामायण पासवान, बड़ा बरियारपुर) नामक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक सनसनीखेज आरोप सामने आया है कि नीतेश पासवान ने ही संतू का गला दबाकर हत्या कर दी, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि अभी तक पुलिस ने नहीं की है और जांच जारी है।
 

फांसी लगाने की बात भी सामने आई, पुलिस जुटी गुत्थी सुलझाने में
वहीं, स्थानीय लोगों और कुछ अन्य सूत्रों का कहना है कि संतू ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इन दो अलग-अलग दावों ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया है। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या के बीच की इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही इस रहस्य से पर्दा उठा पाएगी।
 

इलाके में तनाव का माहौल, डीएसपी ने दिया जल्द खुलासे का आश्वासन
इस घटना के बाद से बड़ा बरियारपुर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। लोग दहशत में हैं और पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 2 बजे घटी है और पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।