Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: युवती से सड़क किनारे दुष्कर्म

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

मोतिहारी में युवती से सड़क किनारे दुष्कर्मः भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, पीड़िता की हो रही मेडिकल जांच

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र से एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सुगौली थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने भाई के साथ बाइक से मोतिहारी जा रही थी। रास्ते में सिसवनिया के पास वह शौच के लिए रुकी, तभी शकील अख्तर नामक युवक ने उसे दबोच लिया और सड़क किनारे मुंह बंद कर दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान युवती की आवाज सुनकर उसका भाई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर अपनी हिरासत में लिया।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि सिसवनिया निवासी आरोपी शकील अख्तर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।