Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: राजद प्रत्याशी के घर छापेमारी, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के आवास पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की। यह कार्रवाई हाल ही में हुए राजन हत्याकांड के सिलसिले में की गई, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान चिरैया के मोहद्दीपुर निवासी सुबोध यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सुबोध यादव का नाम राजन हत्याकांड के आरोपितों की सूची में शामिल था और उस पर पहले से दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए गए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश में उसकी भूमिका कितनी थी।

गौरतलब है कि पूर्वी चंपारण में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान राजन कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हुईं, जबकि पुलिस सुबोध यादव की तलाश में थी, जो लंबे समय से फरार था। सूचना मिलने पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने देवा गुप्ता के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

सुबोध यादव पर इससे पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राजद प्रत्याशी के घर हत्या के आरोपी का पकड़ा जाना चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा, “यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका या उनके परिवार का इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जहां पुलिस इसे “कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा” बता रही है, वहीं आरजेडी कार्यकर्ता इसे “चुनावी साजिश” करार दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है और कानून सभी के लिए समान है।