Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: राजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजा सिंह ने किया आत्मसमर्पण

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

मोतिहारी: राजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी का सरेंडर, 25 हजार के इनामी राजा सिंह ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने लगातार छापेमारी और दबाव बनाकर एक आरोपी यश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

महावीरी झंडा के दौरान बनियापट्टी में हुए बहुचर्चित राजन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले का मुख्य अभियुक्त और 25 हजार रुपये का इनामी राजा सिंह, जिसने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। बनियापट्टी निवासी राजन कुमार अपने चचेरे भाई राहुल राज और मित्र सोनू राज के साथ अखाड़ा शोभा यात्रा में शामिल थे। रात करीब 10:30 बजे जब शोभा यात्रा ज्ञानबाबू चौक के पास पहुंची, तभी पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने राजन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में राजन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि यह वारदात मामूली पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ी थी।

मृतक राजन के पिता अरुण कुमार ने नगर थाना में नौ युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपितों में हेनरी बाजार तेलियापट्टी के राजा सिंह, विश्वास जायसवाल, अमन कुमार साहु, अनमोल साहु, सागर कुमार, यश कुमार, गांधी नगर रमना के रवि कुमार, छतौनी बरियारपुर के चंदन कुमार और हेनरी बाजार के विशाल जायसवाल शामिल थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि इन सभी ने मिलकर राजन की हत्या चाकू और लाठी-डंडों से की थी। बीच-बचाव करने आए राहुल और सोनू को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टीम ने इस मामले में नामजद सभी 9 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के दौरान, नामजद आरोपी यश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जो तेलिया पट्टी, धर्म समाज रोड का रहने वाला था।

पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए। पुलिस की सक्रियता और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश से मुख्य आरोपी राजा सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया था। इसी दबाव के कारण, राजा सिंह ने शुक्रवार, 8 अगस्त, 2025 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। राजा सिंह, जो स्वर्गीय दीपक कुमार का पुत्र है, सोनारपट्टी, हिनरी बाजार, नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के लगातार दबिश और संपत्ति की कुर्की की इश्तेहार से आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और बाकी की तलाश जारी है। आगे की कानूनी प्रक्रिया अब न्यायालय द्वारा पूरी की जाएगी।