Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: रिफाइन तेल के बड़े खेल' लाखों के माल लदे ट्रक समेत 2 शातिर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

नेपाल से छत्तीसगढ़ जा रहे ट्रक से लगभग 34.45 लाख रुपये मूल्य के 2010 कार्टून रिफाइन तेल और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जब्त।

पूर्वी चंपारण: जिले की हरैया थाना पुलिस ने एक बेहद शातिर 'रिफाइन तेल हेराफेरी' गिरोह के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हरैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल एक विशाल ट्रक को जब्त किया, बल्कि गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस पूरी साजिश का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से छत्तीसगढ़ जा रहे लाखों रुपये के रिफाइन तेल को रास्ते में ही खपाने की तैयारी की जा रही थी।

पूरी घटना का सिलसिला 14 फरवरी 2026 से शुरू होता है, जब ट्रक संख्या JH10BJ-7296 के मालिक बब्लू साह और चालक सोनू कुमार दांगी ने स्थानीय सहयोगी कबीर आलम के साथ मिलकर नेपाल के जीतपुर बारा से भारी मात्रा में रिफाइन तेल लोड किया। इस ट्रक में कुल 1310 कार्टून रिफाइन टिन (मूल्य 27,51,000) और 700 पीस रिफाइन कार्टून (मूल्य 6,94,886) लदे थे। नियमानुसार इसे वीरगंज से कस्टम क्लियरिंग के बाद छत्तीसगढ़ के कोरबा पहुंचना था, लेकिन अपराधियों की नजर इस कीमती माल पर थी। 17 फरवरी को कस्टम क्लियरिंग के बाद ट्रक को छत्तीसगढ़ भेजने के बजाय साजिश के तहत हरैया स्थित यादव पार्किंग सिंहपुर (ट्रांसपोर्ट) में खड़ा कर दिया गया। गिरोह की योजना इस माल को गंतव्य तक पहुँचाने के बजाय बीच रास्ते में ही किसी अन्य पार्टी को बेचकर मोटी रकम डकारने की थी।

जैसे ही इस धोखाधड़ी की भनक ट्रांसपोर्ट कर्मी को लगी, उन्होंने तुरंत हरैया थाना को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रक्सौल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब यादव पार्किंग में छापेमारी की, तो मौके से ट्रक चालक सोनू कुमार दांगी (झारखंड निवासी) और स्थानीय गुर्गे कबीर आलम को धर दबोचा गया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे पहले भी इस तरह की हेराफेरी को अंजाम दे चुके हैं। इस पूरी साजिश के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड ट्रक मालिक बब्लू साह और उसका सहयोगी रंजन कुमार बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल पुलिस को भनक लगते ही मौके से फरार हो गए हैं।

पुलिस ने बरामदगी के दौरान एक ट्रक सहित कुल 34 लाख 45 हजार 886 रुपये का रिफाइन तेल बरामद किया है। इस सफल ऑपरेशन में रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री मनीष आनंद, हरैया थानाध्यक्ष पु०अ०नि० किशन कुमार पासवान, अपर थानाध्यक्ष सोनालाल कुमार, परि०पु०अ०नि० कुमारी बिट्टू और सिपाही पिंटू कुमार, मिथुन कुमार मांझी एवं सोनू कुमार गोंड की सराहनीय भूमिका रही। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।