Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

साइबर ठग फेसबुक पर फर्जी आईडी से करते थे ठगी, 9 मोबाइल और अन्य सामान बरामद, 12 अपराधियों की तलाश जारी।

मोतिहारी: पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक  सह थाना अध्यक्ष साइबर थाना अभिनव पाराशर के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठग गैंग गिरोह का पर्दाफाश किया है साथ ही इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में जिले में  साइबर ठगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 

पुलिस उपाधीक्षक व साइबर थाना अध्यक्ष अभिनव पाराशर ने बताया कि 17 अगस्त, 2025 को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर पर हुई जांच के बाद, साइबर टीम ने एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कुल 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मोबाइल नंबर पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से 1,75,000 रुपये की दो शिकायतें दर्ज थीं।

अभियान और गिरफ्तारी

पुलिस उपाधीक्षक -सह- थानाध्यक्ष अभिनव पराशर के नेतृत्व में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चकिया के छह साइबर अपराधियों, दिलशान अहमद, आसिक जमाल, शिभु तिवारी, संदीप कुमार, रवि रंजन कुमार और इरशाद को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कई तरह के साइबर अपराध करने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए साइबर अपराधी बिजली बिल अपडेट करने, लोन दिलाने का झांसा पुलिस बनकर डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। 

अपराध का तरीका

गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर, बिजली बिल अपडेट करने, लोन दिलाने का झांसा देकर और पुलिस बनकर 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। उनके पास से बरामद मोबाइल की जांच में कई संदिग्ध बैंक खाते, एटीएम और अन्य डिजिटल लेनदेन का पता चला है, जिन पर विभिन्न राज्यों से शिकायतें दर्ज हैं। वे व्हाट्सएप और क्यूआर कोड के माध्यम से भी पैसे का लेन-देन करते थे।

आगे की कार्रवाई

इस गिरोह में अब तक 12 साइबर अपराधियों की पहचान की गई है, जिनमें से कुछ राज्य से बाहर रहकर लोगों को ठगते थे और ठगी का पैसा अपने साथियों के खातों में मंगाकर विभिन्न माध्यमों से भेजते थे। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ मोतिहारी साइबर थाना में प्राथमिकी (कांड सं0-132/25) दर्ज की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बरामदगी और जांच टीम

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, एक बायोमेट्रिक मशीन और एक क्यूआर स्कैनर मशीन सहित विभिन्न बैंकों के डिजिटल विवरण बरामद हुए हैं। इस सफल छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक अभिनव पराशर के साथ-साथ पुलिस निरीक्षक मुमताज आलम, राजीव कुमार सिन्हा, मनीष कुमार, नवीन कुमार, उप-निरीक्षक सौरम आजद, प्रियंका कुमारी और कई सिपाही शामिल थे।