Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी सीट पर देवा गुप्ता की पत्नी ने संभाला चुनावी मोर्चा

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार मोतिहारी सीट पर रोचक मोड़ ले चुका है। पूर्वी चंपारण की यह सीट इस बार चर्चा में है, जहां महागठबंधन प्रत्याशी देवा गुप्ता की पत्नी और नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी ने प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली है।

इस सीट पर भाजपा के पांच बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार मैदान में हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन ने बाहुबली छवि वाले नेता देवा गुप्ता को उतारा है। देवा गुप्ता की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी पूरे आत्मविश्वास के साथ जनता के बीच जाकर महागठबंधन के समर्थन में वोट मांग रही हैं। विपक्ष देवा गुप्ता पर दर्ज 28 आपराधिक मामलों को लेकर लगातार निशाना साध रहा है और इसे चुनावी मुद्दा बना रहा है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रीति कुमारी ने कहा कि मोतिहारी में परिवर्तन की लहर चल रही है और जनता महागठबंधन को मजबूत समर्थन दे रही है। लोगों को तेजस्वी यादव के संकल्प पत्र पर भरोसा है और वे बदलाव चाहते हैं। पति के प्रचार में न दिखने को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई गॉडफादर नहीं है, वे और उनके पति दोनों जनता के सहयोग से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पति पार्टी कार्यालय में रहकर रणनीति बना रहे हैं और जल्द ही मैदान में उतरेंगे।

प्रीति कुमारी ने कहा कि इस बार जनता विकास, बेरोजगारी, महंगाई और भयमुक्त शासन जैसे मुद्दों पर वोट करेगी। उन्होंने दावा किया कि महिलाएं बड़ी संख्या में महागठबंधन के साथ हैं क्योंकि वे मानती हैं कि वही उनकी आवाज को सशक्त करेगा।

मोतिहारी में इस समय प्रीति कुमारी प्रचार अभियान का मुख्य चेहरा बन गई हैं। उनकी सादगी और आत्मविश्वास भरी शैली लोगों को प्रभावित कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका यह सक्रिय प्रचार अभियान चुनावी समीकरणों को बदल सकता है। अब देखना होगा कि यह जोड़ी मतदाताओं का भरोसा जीत पाती है या नहीं।