Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी सेंट्रल जेल में तड़के 4 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन!

लोकल डेस्क - आर्या कुमारी

मोतिहारी से बड़ी खबर आई है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से 8 बजे तक मोतिहारी सेंट्रल जेल में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई प्रशासन को मिली कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के आधार पर की गई थी।

छापेमारी के दौरान जेल में बंद कई कुख्यात अपराधियों के सेल की बारीकी से तलाशी ली गई। अधिकारी विभिन्न वार्डों में पहुंचे और हर हिस्से की सघन जांच की। सुरक्षा कारणों से इस पूरे ऑपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा गया ताकि कोई सूचना बाहर न जा सके।

सूत्रों का कहना है कि 12 कुख्यात अपराधियों के जेल ट्रांसफर का प्रस्ताव भेजा गया है, जिनमें मुकेश पाठक, यशवंत गिरी और गब्बर यादव जैसे नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह कदम जेल के अंदर से चल रहे आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में उठाया गया है। छापामारी टीम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। टीम ने मिलकर पूरे जेल परिसर की तलाशी ली और व्यवस्था की गहन जांच की।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा, “जेल में अनुशासन और सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी अपराधी को जेल से आपराधिक नेटवर्क चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” फिलहाल प्रशासन छापेमारी के दौरान मिले इनपुट की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।