Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतीहारी में वायरल हुआ मुखिया का अश्लील डांस, SP का कड़ा एक्शन

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

समाज में अश्लीलता फैलाने वाले मुखिया पर एसपी की कठोर कार्रवाई....

मोतीहारी, पूर्वी चंपारण: जिले के सुगौली प्रखंड के पजियारवा पंचायत के मुखिया राजकुमार पासवान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने मुखिया को गिरफ्तार करने के साथ-साथ कार्यक्रम के ऑर्केस्ट्रा संचालक पर भी कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

वायरल वीडियो से खुली पोल

यह मामला जन्माष्टमी के अवसर पर रामगढ़वा प्रखंड के बड़हरवा में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है। कार्यक्रम के दौरान मुखिया राजकुमार पासवान एक ऑर्केस्ट्रा नर्तकी के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में देखा गया कि एक अश्लील गीत पर मुखिया और नर्तकी ने मिलकर ऐसे कृत्य किए जो सार्वजनिक रूप से महिलाओं की गरिमा का हनन करते हैं।

एसपी का सख्त रुख

वीडियो सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने नाराजगी जताई और कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोग समाज में अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील हरकत करने वाले व्यक्तियों और आयोजकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समाज में विश्वास बहाल

पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। समाज के जागरूक वर्ग ने एसपी के इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि इससे अश्लील गतिविधियों पर रोक लगेगी। लोगों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।