Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतीहारी से PM की सौगात: 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन, जानिए रूट और टाइमिंग

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतीहारी से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देश को देंगे। इस मौके पर वह मोतीहारी में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इन ट्रेनों के संचालन से पूर्वी भारत को राजधानी और उत्तर भारत से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 18 जुलाई को बिहार के मोतीहारी में जनसभा को संबोधित करते हुए 7000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसी अवसर पर चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत भी की जाएगी। ये ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश को दिल्ली तथा लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चार ट्रेनों में पहली ट्रेन राजेंद्र नगर (पटना)-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (03261) होगी, जो सुबह 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना, आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, सुभेदारगंज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद में रुकेगी।

दूसरी ट्रेन भागलपुर-गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस (13435/13436) सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह ट्रेन भागलपुर से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। इसके प्रमुख स्टॉप सुलतानगंज, जमालपुर, किउल, गया, वाराणसी, अयोध्या कैंट आदि हैं।

तीसरी ट्रेन दरभंगा-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से सुबह 11:45 बजे चलेगी और अगली सुबह 4:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्याधाम होते हुए जाएगी।

चौथी ट्रेन बापूधाम मोतीहारी से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच चलाई जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी उद्घाटन के समय साझा की जाएगी।

इन ट्रेनों की शुरुआत से बिहार और यूपी के यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा, जो अमृत भारत योजना के तहत रेलवे की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।