Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोदी और स्टार्मर ने भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से अधिकतम लाभ उठाने पर दिया जोर

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (सीईटीए) से अधिकतम लाभ उठाने की बात कही और दोनों देशों के छोटे और बड़े उद्योगों को सहयोग देकर आने वाले वर्षों में आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

गुरुवार को दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों के उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस बैठक में स्वास्थ्य, दवा, रत्न-आभूषण, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, विनिर्माण, दूरसंचार, तकनीक, आईटी, लॉजिस्टिक्स, कपड़ा और वित्तीय सेवा जैसे क्षेत्रों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। ये क्षेत्र दोनों देशों के रोजगार और समावेशी आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने पिछले वर्षों में व्यापार और निवेश में आए विस्तार का उल्लेख किया और व्यापारिक प्रतिनिधियों से सीईटीए के जरिए उपलब्ध अवसरों का भरपूर उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी दोहराया कि इस समझौते से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के साथ-साथ वैश्विक कारोबारी माहौल को भी नई गति मिलेगी।

भारत-ब्रिटेन के उद्योगपतियों ने इस ऐतिहासिक समझौते का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यह व्यापार, अर्थव्यवस्था, तकनीक, शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देगा।