लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती
दरौंदा. थाना क्षेत्र के कमला चौक पर स्थित एक मोबाइल दुकान से बीती रात चोरों ने हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
इस संबंध में अमन रिपेयरिंग दुकान के मालिक ने बताया कि मंगलवार की संध्या में दुकान बंद कर के घर चला गया. सुबह में स्थानीय दुकानदारों ने सूचना दिया कि मोबाइल दुकान का ताला टूटा है. जानकारी के बाद दुकान पर पहुंचा और देखा तो कई रिपयरिंग करने के लिए रखे मोबाइल नहीं है. दुकान में रखे नगदी पैसा भी नहीं है. इसके बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन दे दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.







