Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

यूपी में चाइनीज़ मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित, हादसे में मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने चाइनीज़ मांझे के इस्तेमाल, बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि चाइनीज़ मांझे से यदि किसी की मौत होती है तो मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अवैध मांझे के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जानलेवा घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान की नियमित उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया कि पहले से प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में चाइनीज़ मांझा कैसे पहुंच रहा है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरे नेटवर्क की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

अधिकारियों के मुताबिक हाल के दिनों में चाइनीज़ मांझे से कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। बीते एक साल में इस तरह की कई जानलेवा घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा बना हुआ है।

सरकार ने दो टूक कहा है कि चाइनीज़ मांझे का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में नहीं चलेगा। यूपी पुलिस को पूरे प्रदेश में जब्ती और कार्रवाई के लिए लगातार और कड़े अभियान के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।