Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

योगी आदित्यनाथ का तंज: इंडिया गठबंधन में तीन बंदर – पप्पू, टप्पू और अप्पू

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान सपा, कांग्रेस और राजद के नेताओं पर हमला बोला है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के लिए पहुंचे सीएम योगी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में तीन बंदर शामिल हैं – पप्पू, टप्पू और अप्पू। उन्होंने कहा, “पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता।”

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी के शासनकाल में बिहार में नरसंहार हुए, जबकि अब “मिथिला में सब चंगा है” और राज्य में न तो अराजकता है, न ही दंगा।

दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।” उन्होंने एनडीए की जीत को बिहार की जीत से जोड़ा और लोगों से अपील की कि मुरानी मोहन झा को विजयी बनाएं तथा असामाजिक तत्वों और दंगाइयों को पनपने न दें। योगी ने कहा कि यूपी में पेशेवर अपराधियों पर बुलडोजर चलता है और नीतिश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बननी चाहिए।

आरजेडी के शासनकाल में 76 से अधिक नरसंहार हुए – योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि जब भी बिहार में आरजेडी और कांग्रेस की सरकार आती है, दंगे और अपहरण बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा, “अब केवटी में कोई दंगा या अराजकता नहीं है, अब मिथिला में सब चंगा है।” योगी के अनुसार, आरजेडी के शासनकाल में 76 से अधिक नरसंहार हुए और अपराधियों ने बिहार की व्यवस्था को कमजोर किया। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि “वे विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं और एनडीए सरकार का विकास नहीं देखना चाहते।”

योगी आदित्यनाथ बोले – आरजेडी ने बिहार को दंगों में झोंक दिया था

योगी ने कहा, “आरजेडी ने बिहार को दंगों में झोंक दिया था। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई थी और अयोध्या को लहूलुहान कर दिया था।” उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी, कांग्रेस और सपा “हिंदू विरोधी और मां जानकी के विरोधी” हैं। योगी ने कहा, “ये लोग राम का विरोध करते हैं, ये रामद्रोही हैं। कश्मीर से हिंदू विहीन होने के पीछे कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कश्मीर को विवादित बनाया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने उसे आतंकवाद से मुक्त कराया।”