Ad Image

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल में कांग्रेस का 'हर घर झंडा' अभियान शुरू, सरकार पर महंगाई और भ्रष्टाचार का आरोप

रिपोर्ट: एन.के. सिंह

5000 घरों पर झंडे लगाने का लक्ष्य, जनता में बढ़ रहा कांग्रेस के प्रति रुझान

मोतीहारी, रक्सौल: रक्सौल प्रखंड के पुरन्दरा पंचायत में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने 'हर घर कांग्रेस झंडा' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत क्षेत्र के चौक-चौराहों और घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने की।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में रक्सौल क्षेत्र में लगभग 300 घरों पर झंडे लगाए जा चुके हैं। रक्सौल प्रखंड की 13 पंचायतों, आदापुर प्रखंड की 17 पंचायतों और नगर परिषद के 25 वार्डों में कुल 5000 झंडे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रोफेसर दयाल ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में कांग्रेस के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है और पार्टी को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, नारी उत्पीड़न और अपराधों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि धन्नासेठों की तिजोरियां भर रही हैं। आज दवाई महंगी हो गई है, शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है और लोग रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं।" साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में बिहार की जनता डबल इंजन सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी।

इस मौके पर मोहम्मद इम्तियाज, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, मोहम्मद रमजान, मनीष साह, सज्जन पासवान, महेश कुमार, अफरोज आलम, रंजन साह, अतिउल्लाह खान, मदन लाल साह, जिशान अंसारी, मनोज कुमार, मोहन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।