Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्तदान कर 58 लोगों ने दिया मानवता का संदेश

लोकल डेस्क, लालबाबु सिंह।

  • राउण्ड टेबल नेपाल वीरगंज और रोटरैक्ट क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस का संयुक्त आयोजन

वीरगंज: राउण्ड टेबल नेपाल वीरगंज और रोटरैक्ट क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को वृहद रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घण्टाघर स्थित स्वर्गीय तिवारी बाबा की प्रतिमा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 58 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय दोनों संस्थाओं की इस पहल का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करने के साथ-साथ लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदान करने वालों में देवनाथ राय, सगुन कुमार सिंह, अफरोज अंसारी, कृष्ण मोहन यादव, संजोग थापा, शक्ति श्रेष्ठ, सहिम राउत गद्दी और राहुल महतो सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता राउण्ड टेबल नेपाल के अध्यक्ष सुमित मित्तल तथा रोटरैक्ट क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के अध्यक्ष रामबिनय यादव ने की। इस अवसर पर नेपाल रेडक्रस सोसाइटी, पर्सा के सभापति बृजकिशोर पटेल, दिनानाथ रौनियार, रोटरैक्ट क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, मोहित राजपाल, वीरगंज कपड़ा बैंक के अध्यक्ष लालबाबु सिंह, समाजसेवी राजेन्द्र भट्टराई तथा पत्रकार आकाश पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रक्तदान जीवन बचाने का पुनीत कार्य : सुमित मित्तल

राउण्ड टेबल नेपाल के अध्यक्ष सुमित मित्तल ने कहा कि राउण्ड टेबल नेपाल मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है। वीरगंज में रक्त की कमी की जानकारी मिलने के बाद इस रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से सामान्यतः उसके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, जबकि जरूरतमंद मरीज के लिए वही रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने में सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

रक्त की कमी को देखते हुए आयोजित हुआ कार्यक्रम : रामबिनय यादव

रोटरैक्ट क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के अध्यक्ष रामबिनय यादव ने बताया कि वीरगंज में पिछले दो महीनों से रक्त की कमी बनी हुई थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं। उनके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले राउण्ड टेबल नेपाल और रोटरैक्ट क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

रक्तदाता मानवता के सच्चे नायक : लालबाबु सिंह

वीरगंज कपड़ा बैंक के अध्यक्ष लालबाबु सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में वीरगंज स्थित रक्तसंचार केंद्र में रक्त की कमी है। इसके कारण नारायणी अस्पताल सहित वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे विषम समय में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर मानवता की सेवा करना सराहनीय पहल है। उन्होंने राउण्ड टेबल नेपाल वीरगंज और रोटरैक्ट क्लब ऑफ वीरगंज मेट्रोपोलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अपने शरीर का अमूल्य रक्त दान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने वाले रक्तदाता ही समाज और मानवता के सच्चे नायक हैं।

उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि हमारा थोड़ा सा रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।

स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं को किया सहयोग

कार्यक्रम में रक्तसंचार केंद्र वीरगंज के प्रमुख सौरवराज पाण्डे के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टीम ने रक्तदाताओं को रक्तदान करने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। इसलिए जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रक्तदान आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि स्वस्थ व्यक्ति आगे आएं, रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाकर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।