Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल एयरपोर्ट: भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में तेजी

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

सांसद संजय जायसवाल ने कैंप का दौरा कर प्रगति का जायजा लिया और अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।

रक्सौल: एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है। रक्सौल एयरपोर्ट ग्राउंड में जिला भू-अर्जन कार्यालय मोतिहारी और अंचल कार्यालय रक्सौल की ओर से विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य रैयतों से मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन प्राप्त करना और कागजी कार्रवाई को जल्द पूरा करना है। प्रशासन द्वारा यह कैंप प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जमीन मालिक अपना दावा पेश कर सकें।

पूरी प्रक्रिया की निगरानी स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अंचलाधिकारी रक्सौल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और सहायक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। अधिकारियों ने रैयतों से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करें ताकि मुआवजे की राशि का भुगतान सुचारू रूप से किया जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का विलंब न हो और जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण की बाधाएं दूर हों।

इसी कड़ी में आज कैंप का निरीक्षण करने सांसद संजय जायसवाल पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और चल रही कार्यवाही की समीक्षा की। जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिग्रहण की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाए ताकि रक्सौल के विकास से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने इस दौरान रैयतों की समस्याओं को भी सुना और पारदर्शिता के साथ काम करने पर जोर दिया।