स्टेट डेस्क, ऋषि राज।
रक्सौल: शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा.लिमिटेड (न्यूट्रिनो) रक्सौल बिहार का बारहवां वार्षिकोत्सव पश्चिम बंगाल के मंदारमणि स्थित केसी व्यू रिसॉर्ट मे बिहार, झारखंड, बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के लगभग 150 डिलर्स तथा किसानों के साथ तीन दिवसीय आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें अतिथि प्रायोजक के रूप मे एसएम इन्टरप्राइजेज, पटना, केमिन, मातेश्वरी डिस्ट्रीब्यूटर, एभीक्यू, भीटीआर तथा जकारिया एग्रो का भी विशेष योगदान व सहभागिता रहा।
उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के न्यूट्रीशियन डॉ.राकेश कुमार सिकरी की गरिमामई उपस्थिति रही। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने डिलर्स व किसानों को संबोधित करते हुए कंपनी के बेहतर उत्पादों की गुणवत्ता को बताया और कहा कि न्यूट्रिनो सभी किसानों की पहली पसंदीदा अपनी ब्रांड है, हमारी कंपनी सदैव फार्मर्स एवं डिलर्स के हितार्थ कार्यों के प्रति जागरूक एवं समर्पित है। जहां सभी छोटे-बड़े किसानों व डिलरों को एकसाथ एक छत के नीचे सम्मानपूर्वक एकत्रित कर कंपनी के बेहतरीन व व्यापक व्यापारिक कार्यशैली का मिशाल कायम करने की समुचित प्रयास करती है। जो इस तरह के शायद भारत की पहली फ़ीड कंपनी न्यूट्रिनो है, जो सभी को एकसाथ मिलाकर वृहत स्तर पर ऐसा आयोजन करती है।
शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा.लि. सदैव किसानों के हक-हित के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। वहीं न्यूट्रीशियन डॉ.राकेश कुमार सिकरी एवं केमिन से आये डॉ.अजय कुमार ने पॉल्ट्री से संबंधित कारोबार के बेहतर क्रियान्वयन हेतु भी अपनी विचार व सुझाव साझा किया। साथ ही लगातार बारह वर्षों से बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ जुड़े रहने के लिए क्रमशः चौथे स्थान पर रहे ओम ट्रेडर्स, ओमप्रकाश जी, छपरा तीसरे स्थान पर रहे। भारत पॉलेट्री, मनीष कुमार, रांची दूसरे स्थान पर रहे, अहान ट्रेडर्स, मोनु जी, कैपिसिटी, उ.प्र. एवं प्रथम स्थान पर रहे सपना पॉल्ट्री, मुनिराज पटेल, फुलपुर,उ.प्र. विशेष पारितोषिक के रूप मे सोने के सिक्के देकर सम्मानित किया। साथ ही वार्षिकोत्सव में सम्मिलित सभी डिलर्स एवं किसानों को भी सम्मानित करते हुए गिफ्ट हैंपर के रूप मे यूनिवर्सल इलेक्ट्रिक कूकर,अंडा बॉयलर, टिकॉस्टर, डायरी, पैड, पेन, चाभी रिंग, टी-शर्ट तथा स्वीमिंग कॉस्ट्यूम आदि के साथ साथ बेहतर टर्न ओवर को ध्यान में रखते हुए लगभग 100 लोगों को भी सोने के सिक्के व उपहार दिए गए।
वार्षिकोत्सव में लज़ीज़ व्यंजनों के साथ मनोरंजन हेतु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कंपनी के बारहवें वार्षिक अधिवेशन मे सम्मिलित सभी डीलरों व किसानों ने ऐसे भव्य आयोजन के लिए कंपनी के डायरेक्टर संजय गुप्ता का सहृदयता पूर्वक धन्यवाद प्रकट करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम व सक्रिय भूमिका निर्वहन करने के लिए सहयोगी सहकर्मियों अजय मिश्रा, अरविन्द कुमार, पवन कुमार, डॉ.इकराम के साथ साथ अथक परिश्रम व सक्रियता के लिए तन्मय अग्रवाल की भूरी भूरी प्रशंसा किया और कंपनी के साथ पूरी तन्मयता के साथ जुड़े रहने का भरोसा दिलाया।






