Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: मनु कुमार ने फहराया सफलता का परचम, IB में बनें अधिकारी

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

IB में अधिकारी बन क्षेत्र का नाम किया रोशन, BHU  छात्र रहे मनु वर्तमान में पटना विद्युत विभाग में है कार्यरत।

रक्सौल: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण हो, तो सफलता स्वयं कदम चूमती है। इस उक्ति को अक्षरशः सच कर दिखाया है रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के नागा रोड (वार्ड संख्या-11) निवासी मनु कुमार ने। मनु ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित खुफिया विभाग (Intelligence Bureau) की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
 

ACIO के पद पर हुआ चयन, घर में खुशी का माहौल
गृह मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2024 के अंतिम परीक्षा परिणामों में मनु कुमार ने Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) / Executive के प्रतिष्ठित पद पर अपनी जगह पक्की की है। (अनुक्रमांक: 209519302984)। जैसे ही यह शुभ समाचार रक्सौल पहुंचा, पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनके पिता रामाशंकर प्रसाद कानू और माता रेणु देवी अपने ज्येष्ठ पुत्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं।

रक्सौल से BHU तक की शैक्षणिक तपस्या

मनु की इस सफलता के पीछे वर्षों का कड़ा संघर्ष और शैक्षणिक अनुशासन छिपा है। रक्सौल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने कानपुर के G.S.E. कॉलेज से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी का रुख किया, जहाँ से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाया। "मनु वर्तमान में पटना स्थित विद्युत विभाग मुख्यालय में कार्यरत हैं, लेकिन उनका लक्ष्य सदैव देश की आंतरिक सुरक्षा में सक्रिय योगदान देना था, जिसे उन्होंने आज अपनी मेहनत से हासिल कर लिया है।"

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

भारत विकास परिषद, रक्सौल शाखा के विनोद कुमार (नारियल गद्दी) एवं रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मनु की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल है। उन्होंने साबित कर दिया कि संसाधनों की सीमाएं कभी भी दृढ़ संकल्प के आड़े नहीं आतीं। अनुशासन और कड़ी मेहनत से देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक को फतह किया जा सकता है।
 

बधाई देने वालों का लगा तांता
मनु की इस उपलब्धि पर रक्सौल के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास पर जाकर परिजनों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से:
अशोक कुमार एवं प्रो. गणेश नारायण सिंह
पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धर्मनाथ प्रसाद
 प्रो. अनिल कुमार एवं दिनेश प्रसाद सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने परिजनों का मुंह मीठा कराया और इसे पूरे रक्सौल की जीत बताया।