Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल में गोल्ड स्मगलिंग एवं साइबर फ्रॉड का वांछित गिरफ्तारः विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन विभाग ने गोल्ड स्मगलिंग और साइबर फ्रॉड के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु निवासी दत्तात्रेय बकाले को रक्सौल स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में उस समय पकड़ा गया, जब वह विदेश जाने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लेने पहुंचा था।

इमिग्रेशन विभाग के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बेंगलुरु में गोल्ड स्मगलिंग और आईटी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और बेंगलुरु पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह स्मगलिंग गिरोह का मास्टरमाइंड है और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिये अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है।

जांच में सामने आया है कि दत्तात्रेय काफी समय से दुबई में रहकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा था। हाल में वह रक्सौल के रास्ते नेपाल होते हुए दुबई भागने की योजना बना रहा था। इसी दौरान वह रक्सौल इमिग्रेशन कार्यालय पहुंचा, जहां उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं और गहन जांच की गई।

दस्तावेजों की पुष्टि के बाद इमिग्रेशन विभाग की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद हरैया थाना को सौंप दिया। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बेंगलुरु पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना मिलने पर बेंगलुरु पुलिस की टीम हरैया थाना पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और कार्रवाई के लिए बेंगलुरु ले जाया गया। सीमा सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को लेकर सतर्क हैं और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने में सहयोग कर रही हैं।