Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल में फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

मोतिहारी पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और उनसे पैसे ठग लेते थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति रक्सौल और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह गिरोह फोन कॉल के जरिए लोगों को अपने जाल में फँसाता था। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी आशुतोष कुमार तिवारी को इसी तरीके से निशाना बनाया गया। उन्हें फोन कर बताया गया कि उनका भाई पुलिस हिरासत में है और उसे छुड़ाने के लिए एक लाख रुपये की जरूरत है। पुलिस का नाम लेकर धमकी देने पर पीड़ित ने यह रकम सेंट्रल बैंक के एक खाते में जमा कर दी।

साइबर पुलिस पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज

ठगी का अहसास होने पर आशुतोष कुमार तिवारी ने तुरंत साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। मोतिहारी साइबर थाना को फोन नंबर 8507167492 से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और बैंक खाते की जांच के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र के खातेधारक शिवपूजन प्रसाद कुशवाहा से पूछताछ की।

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर देते थे धमकी

शिवपूजन कुशवाहा की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र कुमार और राजा कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। मोतिहारी साइबर DSP ने बताया कि दोनों आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाते थे और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर पैसे ऐंठते थे।

आरोपियों पर FIR दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस साइबर अपराध से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है और आरोपियों के नेटवर्क एवं अन्य संभावित साथियों का पता लगाने की कार्रवाई जारी है।