Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रक्सौल: हनुमान मंदिर से 500 ग्राम चांदी का मुकुट चोरी,CCTV खंगाल रही पुलिस

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

रक्सौल। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए शनिवार को अज्ञात चोरों ने मुख्य सड़क स्थित आबकारी थाना के समीप हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर भगवान हनुमान की प्रतिमा पर स्थापित करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। शनिवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी और पूजा-अर्चना का क्रम लगातार चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए भगवान हनुमान की प्रतिमा पर सजा चांदी का मुकुट चुरा लिया। घटना का पता चलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने मुकुट की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

मंदिर के पुजारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वह श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना कराने में व्यस्त थे। इसी बीच वह करीब 15 मिनट के लिए किसी आवश्यक कार्य से मंदिर परिसर से बाहर गए थे। जब वापस लौटे तो देखा कि भगवान हनुमान की प्रतिमा पर स्थापित चांदी का मुकुट गायब है। इसके बाद मंदिर परिसर और आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन मुकुट कहीं नहीं मिला। पुजारी के अनुसार चोरी हुए मुकुट का वजन करीब 500 ग्राम था।

घटना की सूचना तत्काल रक्सौल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास मौजूद लोगों से प्रारंभिक पूछताछ की तथा चोरी की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्यों को भी एकत्र किया, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

जांच के दौरान पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना के समय मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं, दुकानदारों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भीड़भाड़ के बीच किसी व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया या इसमें एक से अधिक लोग शामिल थे।

रक्सौल के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि चोरी के मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का शीघ्र खुलासा करने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है।