Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रसोई गैस किल्लत व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

मोतिहारी में फूंका प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला।

पूर्वी चम्पारण: देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध मार्च ने केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों को आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस आश्रम से जानपुल चौक तक गूंजे नारे

दोपहर ठीक 01:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बंजरिया पंडाल स्थित कांग्रेस आश्रम में एकत्रित हुए, जहाँ से एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जानपुल चौक पहुंचे। यहाँ कांग्रेसियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया।

"विदेशी दबाव में गिरवी रखा देश का हित" – ई. शशि भूषण राय

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा

"प्रधानमंत्री ने भारत के हितों को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। जब रूस और ईरान जैसे देश भारत को सस्ते दामों पर कच्चा तेल और गैस उपलब्ध करा रहे थे, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि मोदी सरकार महंगे दामों पर अमेरिका से तेल खरीदने को बाध्य है? यह सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका है।"

राय ने आगे तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन संदिग्ध परिस्थितियों से स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री का झुकाव जनहित के बजाय कहीं और है।
 

किल्लत और कालाबाजारी से त्रस्त है जनता

पूर्वी चम्पारण के जिला प्रभारी मिथलेश कुमार निषाद और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि आज जिले में गैस की भारी किल्लत है। सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए इसे कालाबाजारी का नाम दे रही है, जबकि हकीकत यह है कि उपभोक्ता घंटों लंबी लाइनों में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। रसोई गैस न मिलने से आम जनता के घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह, प्रो. विजय शंकर पाण्डेय, डॉ. अफरोज आलम, मो. अनवर आलम अंसारी, महानगर अध्यक्ष रोमा खान, बृजेंद्र तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, पप्पू मिश्र, चुमन जायसवाल और राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और कीमतें कम नहीं की गईं, तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी।