Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही

नेशनल डेस्क, प्रीति पायल 

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को JPSC (Jharkhand Public Service Commission) और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। यह घटना उस समय हुई जब AISA की ओर से झारखंड विधानसभा तक मार्च निकाला जा रहा था। 

नेहा बोरा छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने रांची पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से भी मुलाकात की थी। मार्च के दौरान अचानक एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। 

घटना के बाद नेहा बोरा ने कहा कि "जिनके पास तर्क नहीं होते, वे ऐसी हरकतें करते हैं। इस तरह की घटनाओं से आंदोलन नहीं रुकेगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग छात्रों के आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

यह छात्र आंदोलन पिछले लगभग दो सप्ताह से चल रहा है। प्रदर्शनकारी JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भी हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेगी।