Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 7 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

रांची। Jharkhand से दिल्ली जा रही एक निजी एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह विमान मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ान पर था और मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, बीचक्राफ्ट C90 (रजिस्ट्रेशन VT-AJV) विमान ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान शाम 7:34 बजे कोलकाता एरिया कंट्रोल से संपर्क के बाद विमान का रडार और रेडियो संपर्क अचानक टूट गया। बाद में यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में क्रैश मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने पुष्टि की कि दुर्घटना में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट—कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह—मरीज संजय कुमार, उनके परिजन अर्चना देवी और धुरू कुमार, डॉक्टर डॉ. विकास कुमार गुप्ता तथा पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल हैं।

बताया गया कि मरीज संजय कुमार, जो लातेहार जिले के चंदवा निवासी थे, रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पेट्रोलियम पदार्थ से लगी आग में वे लगभग 63 प्रतिशत तक झुलस गए थे। हालत बिगड़ने और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया था, जिसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।

दुर्घटना के बाद रात करीब 8:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को सक्रिय किया गया। जिला प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर तैनात रहे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बयान जारी कर पुष्टि की कि रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का यह विमान मेडिकल उड़ान पर था और संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम को भेजा जा रहा है।

प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। इस दुर्घटना ने राज्य में हवाई सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।