Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया समेत 6 पर FIR, तेजस्वी पर जांच से मचा सियासी हड़कंप

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

बिहार में 2025 के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजद प्रत्याशी लल्लू मुखिया समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि तेजस्वी यादव पर भी जांच बैठी है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है।

मंगलवार को पंडारक निवासी करण कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सोमवार को प्रसाद लेकर लौटते वक्त लल्लू मुखिया सहित कुछ लोगों ने उसे गाड़ी में बैठाया और राजद को वोट देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीण एसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि छह नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज है और जांच चल रही है। विधि अनुसार कार्रवाई होगी।

इस पर लल्लू मुखिया ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, “पंडारक मेरा क्षेत्र नहीं है, मेरा क्षेत्र ढिबर पंचायत तक सीमित है। मैं पिछले आठ दिनों से पंडारक नहीं गया हूँ और चुनाव आयोग द्वारा दिया गया अंगरक्षक हमेशा मेरे साथ रहता है।”

तेजस्वी की सभा में आचार संहिता उल्लंघन

 बाढ़ के गुलाबबाग गांव के राधा कृष्ण पार्क में आयोजित राजद सभा के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंच पर दस लोगों की अनुमति थी, पर दस से अधिक लोग उपस्थित थे और सभा में एक हजार से ज्यादा भीड़ थी। पोस्टर लगाने पर रोक के बावजूद यह किया गया। जन सुराज पार्टी के अभिकर्ता और प्रत्याशी पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

टाल क्षेत्र में अश्वारोही दल करेगा निगरानी

अनुमंडल के विभिन्न थानों की पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है, ताकि मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सकें। पंडारक पुलिस ने बाइक रैली निकालकर गांव-गांव जाकर लोगों से अपील की कि किसी के दबाव में आकर वोट न दें और निर्भीक होकर मतदान करें।