Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजेंद्र नगर नेत्रालय में होगी पीजी की पढ़ाई

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना।

राजेंद्र नगर नेत्रालय व एनबीई के बीच 4 डीएनबी सीटों पर एमओयू साइन 
दो सीटों पर नेशनल कोटा व दो सीटों पर स्टेट कोटा से होगा एडमिशन 

पटना । प्रदेशवासियों के बेहतर आंख इलाज के लिए राजधानी के राजेंद्र नगर में स्थित राजेंद्र नगर नेत्रालय में अब मेडिकल छात्रों के लिए पीजी की पढ़ाई भी शुरू की जायेगी। इसके लिए राजेंद्र नगर सुपरस्पेशलिस्ट ऑप्थैल्मिक साइंस सेंटर और नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन यानि एनबीई के बीच एमओयू साइन किया गया है। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए राजेंद्र नगर नेत्रालय के निदेशक डॉ अजीत कुमार द्विवेदी ने कहा कि राज्य में आंख चिकित्सा के लिए विख्यात राजेंद्र नगर नेत्रालय अब विश्वस्तरीय एकेडमिक इंस्टीट्यूट बन रहा है। जहां आंख के इलाज क साथ-साथ अब  मेडिकल छात्रों के लिए पीजी की पढ़ाई भी इस साल से शुरू की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया 16 ऑप्टोमेट्री स्टूडेंट्स को अब हर साल इंटर्नशिप की व्यवस्था भी की गयी है। इस मौके पर अस्पताल निदेशक डॉ अजीत, आशुतोष कुमार व जीरेश कुमार के साथ प्रभाकर सिन्हा और पीएचएफआई की टीम भी मौजूद थी। 


दो सीटों पर नेशनल कोटा व दो सीटों पर स्टेट कोटा से होगा एडमिशन 
अस्पताल निदेशक डॉ अजीत कुमार द्विवेदी ने यह भी बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन के साथ चार सीटों पर एमओयू साइन में दो सीटों पर नेशनल कोटा से दाखिला लिया जायेगा। ताकि देश-विदेश के छात्रों को भी बिहार में आकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल सकें। इसके अलावा दो सीटों पर स्टेट कोटा से एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। 

हर दिन 800 मरीजों का होता आंख का इलाज,डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ी 
अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्र नगर अस्पताल में बेहतर ऑप्थैल्मिक व्यवस्था के कारण रोजाना 700 से 800 मरीज आते है। जिसके लिए हाल ही में विभाग की तरफ से डॉक्टर की संख्या भी बढ़ा कर 17 की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि हर दिन 80 से 100 मरीजों का मोतियाबिंद, दृष्टि सुधार, ग्लूकोमा, कॉर्निया प्रत्यारोपण और रेटिना संबंधित गंभीर बीमारियों का सफल इलाज भी किया जाता है।