Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राजेंद्र प्रसाद जयंती पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

भारत के प्रथम राष्ट्रपति और देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर बुधवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने समारोह स्थल पर मौजूद लोगों के बीच डॉ. प्रसाद के योगदानों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका समर्पण, सादगी और आदर्श हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

राज्यपाल खान और मुख्यमंत्री कुमार ने प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वहां आयोजित राजकीय समारोह में भाग लिया। इस दौरान राज्यपाल ने स्वदेशी चर्खा काटकर आजीविका चला रही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके बीच साड़ी का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद ने अपने जीवन में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और शिक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया था, इसलिए उनकी जयंती समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का अवसर भी है।

इसके बाद दोनों नेता राजेंद्र प्रसाद के सभागार पहुँचे, जहां उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्र के उत्थान में उनके योगदान का स्मरण किया। समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, अभभेद्य देवी, विधायक कुंदन वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के अंत में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, बिहार गीत और आरती-पूजन की प्रस्तुति दी। पूरे समारोह में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रनिर्माण के प्रति संकल्प की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।