Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राज्यसभा की 21 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, BJP के 12 और कांग्रेस के 4 उम्मीदवार जीते

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में 21 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं, तीन राज्यों की तीन राज्यसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। झारखंड की दो और मिजोरम की एक सीट पर 18 जून को मतदान होगा।

झारखंड और मिजोरम में होगा मुकाबला

झारखंड की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी शामिल हैं।
वहीं, मिजोरम की एक सीट के लिए एमएनएफ के निवर्तमान सदस्य के. वनलालवेना और जेडपीएम समर्थित लालह्मिंगलियाना चुनाव मैदान में हैं।

21 सीटों पर निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार

राज्यसभा की 21 सीटों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि गुरुवार थी। आठ राज्यों की 21 सीटों के लिए 21 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। उनके खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं था। ऐसे में सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन निरस्त

मध्य प्रदेश में तीन सीटों के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद मैदान में केवल तीन उम्मीदवार रह गए। इसके बाद तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

भाजपा के 12, कांग्रेस के 4 उम्मीदवार निर्वाचित

निर्विरोध निर्वाचित 21 उम्मीदवारों में भाजपा के 12, कांग्रेस के चार, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन, जनसेना पार्टी का एक और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) का एक उम्मीदवार शामिल है।
भाजपा के 12 उम्मीदवार छह राज्यों से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश से एक, गुजरात से चार, कर्नाटक से एक, मध्य प्रदेश से तीन, मणिपुर से एक और राजस्थान से दो उम्मीदवार शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश और मेघालय में भी निर्विरोध जीत

कांग्रेस के चार उम्मीदवारों में कर्नाटक से तीन और राजस्थान से एक उम्मीदवार शामिल हैं। आंध्र प्रदेश की चार सीटों में से तेलुगु देशम पार्टी ने तीन और जनसेना पार्टी ने एक सीट जीती है। मेघालय की एक सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी का उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

उपचुनाव में एनसीपी, कांग्रेस और भाजपा को एक-एक सीट

राज्यसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में महाराष्ट्र की एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को मिली है। तमिलनाडु की एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, ओडिशा की एक सीट भाजपा के खाते में गई है।