Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये चुनाव 16 मार्च को 10 राज्यों की सीटों पर होने हैं। पार्टी की सूची में वरिष्ठ राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी, फूलो देवी नेताम, करमवीर सिंह बौध, अनुराग शर्मा और एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को तेलंगाना से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़, करमवीर सिंह बौध को हरियाणा और एम क्रिस्टोफर तिलक को तमिलनाडु से मैदान में उतारा गया है।

उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वेम नरेंद्र रेड्डी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर वह सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एआईसीसी सचिव केसी वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस कार्यपालिका प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और पार्टी हाईकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है।

चुनाव की प्रक्रिया के तहत 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित है, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।