Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रामजानकी मंदिर विकास कार्य में ग्रामीणों ने किया श्रमदान

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा प्रखंड मुख्यालय पिपरा ग्राम स्थित रामजानकी मंदिर (मुन्नी जी पोखरा) परिसर में इन दिनों ग्रामीणों के सहयोग से कार सेवा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु एवं ग्रामीण प्रतिदिन सुबह मंदिर पहुंचकर श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर के विकास एवं निर्माण कार्य में योगदान दे रहे हैं।

कार सेवा के दौरान ग्रामीणों द्वारा मिट्टी भराई, ईंट ढोने तथा यज्ञशाला के समीप निर्माण सामग्री को व्यवस्थित रखने का कार्य किया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के विकास एवं धार्मिक कार्यों को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति की ओर से अधिक से अधिक लोगों से सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक समय निकालकर श्रमदान करने की अपील की गई है, ताकि इस पुनीत कार्य में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार सेवा में आशुतोष कुमार चंदन, परशुराम यादव, चंद्रशेखर सिंह, रमाशंकर यादव, रविकांत कुमार राय, झलकू साह, अच्छेलाल यादव, दिनेश प्रसाद राय, ओम कुमार, अनिल कुमार राय, दीनदयाल साह एवं हरीशंकर राय सहित कई ग्रामीणों ने श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभाई।