Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रामायण’ टीज़र में AI का इस्तेमाल? अभिनेता साकेत पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले—सब कुछ असली था

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के टीज़र को लेकर सोशल मीडिया पर उठे AI विवाद पर अब बड़ा खुलासा हुआ है। टीज़र के एक वायरल सीन में भीड़ के बीच दिख रहे अभिनेता साकेत पटेल ने साफ किया है कि इस दृश्य में किसी भी तरह की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि यह पूरी तरह वास्तविक शूट था। 

दरअसल, टीज़र के एक सीन में एक कलाकार की पगड़ी का रंग बदलता हुआ नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि यह दृश्य AI से तैयार किया गया है। हालांकि, साकेत पटेल ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया। 

अभिनेता ने बताया कि यह सीन मुंबई के फिल्म सिटी में करीब दो साल पहले शूट किया गया था, जिसमें लगभग 500 जूनियर आर्टिस्ट्स शामिल थे। उन्होंने कहा कि “भीड़ को बनाने के लिए AI की जरूरत ही नहीं थी, सब कुछ असली लोकेशन पर शूट किया गया।”

साकेत पटेल ने एक वीडियो संदेश में भी कहा, “मैं साकेत पटेल हूं और मैं AI नहीं हूं,” जिससे यह साफ हो गया कि वायरल सीन में दिख रहा किरदार असली अभिनेता ही है। 
उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर अपने किरदार में पूरी तरह डूबे हुए थे और सेट पर सीमित बातचीत ही करते थे। 

गौरतलब है कि निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है।