Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, जैसलमेर से आत्मनिर्भर भारत का संदेश

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी।

जैसलमेर, राजस्थान | भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर HAL Prachand में उड़ान भरी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ‘प्रचंड’ भारत की रक्षा क्षमताओं में आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति का सशक्त प्रतीक है।

राष्ट्रपति ने जैसलमेर एयरबेस से प्रशिक्षण मिशन के तहत उड़ान भरी और हेलीकॉप्टर की क्षमताओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और वायुसेना के जवानों की मेहनत से भारत रक्षा निर्माण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

उड़ान के दौरान राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ऐतिहासिक जैसलमेर  फोर्ट के ऊपर से गुज़रा। थार मरुस्थल के बीच स्थित यह किला भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। इस दृश्य ने राष्ट्रपति की उड़ान को विशेष और ऐतिहासिक बना दिया।

इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि स्वदेशी तकनीक से निर्मित ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर भारत की रक्षा शक्ति को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों और रक्षा वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण और पेशेवर दक्षता की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि ‘प्रचंड’ भारत का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर है, जिसे Hindustan Aeronautics Limited द्वारा विकसित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर ऊंचाई वाले इलाकों में युद्ध संचालन, निगरानी और सटीक हमले में सक्षम है।

राष्ट्रपति की यह उड़ान आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।