Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

राहुल गांधी शुक्रवार को गुरुग्राम में ‘सद्भावना यात्रा’ में होंगे शामिल

नेशनल डेस्क , रानी कुमारी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  शुक्रवार को हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित होने वाली ‘सद्भावना यात्रा’ में शामिल होंगे। यह यात्रा पूर्व सांसद बृजेंद्र  सिंह के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज में भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश फैलाना है।

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी का इस यात्रा में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साह और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश में सामाजिक सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करने के लिए अभियान चला रही है तथा यह यात्रा उसी प्रयास का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम-बादशाहपुर क्षेत्र में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। यात्रा के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वर्तमान समय में समाज में बढ़ती वैचारिक दूरियों को कम करने और लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से इस प्रकार की यात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। राहुल गांधी की मौजूदगी से कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक महत्व मिल गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के लिहाज से भी यह यात्रा अहम मानी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।