Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में सगाई

श्रेयांश पराशर |

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई की। इस खास मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह ने 8 जून को समाजवादी पार्टी की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में आयोजित हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

25 वर्षीय प्रिया सरोज जौनपुर जिले के मछलीशहर से सांसद हैं, जबकि 27 वर्षीय रिंकू सिंह हाल ही में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस जोड़ी की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सगाई समारोह में एक विशेष शाकाहारी मेन्यू रखा गया था, जिसमें अवधी व्यंजन, बंगाली मिठाइयाँ, और अंतरराष्ट्रीय स्वादों की भरमार थी। इसमें पनीर टिक्का, मटर मलाई कोफ्ता, वेज मंचूरियन, कढ़ाई पनीर, रसगुल्ला और काजू-पनीर रोल जैसे कई व्यंजन शामिल थे। मेहमानों को एक खास वेलकम ड्रिंक 'कुहारा' भी परोसी गई।

सगाई के दौरान प्रिया सरोज भावुक हो गईं और जब उन्होंने रिंकू को अंगूठी पहनाई, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए अंगूठियां अलग-अलग शहरों से मंगवाई थीं—प्रिया ने कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी, जबकि रिंकू ने मुंबई से स्पेशल अंगूठी मंगवाई। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

सगाई के बाद दोनों ने स्टेज पर फोटो खिंचवाई और सभी नेताओं व मेहमानों ने इस जोड़े को आशीर्वाद दिया। परिवार के सूत्रों के अनुसार, शादी की तारीख 18 नवंबर तय की गई है और भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।