लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ अध्यक्ष और जोनल सचिव एनएफआईआर नई दिल्ली रमेश मिश्रा के अथक प्रयास और पापुलर हॉस्पिटल वाराणसी के सौजन्य से काचिंग डिपो बनारस (मडुवाडीह) में रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की मेडिकल जांच एवं समाधान हेतु कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें पापुलर हॉस्पिटल के फिजिशियन, ऑर्थों,गैस्ट्रो, हृदय रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रेल कर्मचारियों का 125 से अधिक लोगों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। डॉक्टर अपूर्व,डॉक्टर अख्तर अंसारी,डॉक्टर महेश तिवारी,डॉक्टर मनोज ने कर्मचारियों की जांच की। इस कैम्प में कर्मचारियों के शुगर,बीपी,किडनी,लिवर,हार्ट आदि की जांच के साथ-साथ ईसीजी तथा आंखो और थायराइड की भी जांच की गई। कैंप का उद्घाटन कोचिंग डिपो अधिकारी (सीडीओ) बिनीत रंजन ने सर्वप्रथण अपना मेडिकल जांच चेकअप कराकर किया।मेडिकल कैंम्प में पी.आर.के.एस के मंडल पदाधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा,संयुक्त मंडल मंत्री अमरनाथ सिंह,केंद्रीय सहायक महामंत्री मोहम्मद जाबेद,मंडल संगठन मंत्री अरविंद कुमार सिंह,शाखा अध्यक्ष अफजल, शाखा मंत्री ब्रिजेश कुमार, अब्दुल अख्तर,नीतीश कुमार,संजय तिवारी और मंडल प्रवक्ता पी डी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
मेडिकल कैंप का आयोजन रमेश मिश्रा के प्रयास से मड़वाडीह कोचिंग डिपो में स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निशुल्क परामर्श सेवा संचालन पापुलर हॉस्पिटल के अमित शुक्ला,देवकांत जैन, राहिल खान ने अपने अथक परिश्रम से किया और सफल बनाया।इसके लिए रेल परिवार ने इनका बहुत बहुत धन्यवाद दिया। इस कैंप में सैकड़ों कर्मचारियों ने अपना मेडिकल चेकअप कराया।







