लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा निरीक्षक दुर्गेश कुमार साथ उप निरीक्षक अबु फरहान गफ्फार , हेका वीरेंद्र यादव , हेका बृजबहादुर व कांस्टेबल राघवेन्द्र साहनी सभी अआशा/फील्ड/मुख्यालय/गोरखपुर तथा कान्स. अभिषेक भारती व कान्स.
राम कुमार यादव दोनों रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट / सिवान द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन सिवान के पीआरएस हाल के पास से एक टिकट दलाल नाम अनूप कुमार तिवारी पुत्र स्व.धर्मनाथ तिवारी निवासी दक्षिण टोला वार्ड नम्बर 35 थाना नगर सिवान जिला सिवान उम्र लगभग 48 वर्ष को तत्काल टिकट के अवैध कारोबार के जुर्म में रेलवे एक्ट की धारा 143 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा जरूरतमंद लोगों की मांग पर स्वयं तत्काल की लाइन में लगकर टिकट बनवाकर यात्रीयो को टिकट के वास्तविक मूल्य से 500 से 600 रुपये अधिक लेकर उपलब्ध कराने की बात स्वीकार किया गया।
उक्त अभियुक्त को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/सिवान पर मु.अ.सं 138/26 अंतर्गत धारा 143 रेलवे एक्ट सरकार बनाम अनुप कुमार तिवारी दिनांक 31.03.2026 पंजीकृत किया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार यादव /रेसुब पोस्ट/सिवान द्वारा की जा रही है।







